1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनु मलिक ने मनीष पॉल को क्यों दिया 100 रुपये का शगुन?

अनु मलिक ने मनीष पॉल को क्यों दिया 100 रुपये का शगुन?

 Published : Sep 07, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 02:43 pm IST

गायक एवं संगीतकार अनु मलिक ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर बेहतरीन गाने के लिए मेजबान मनीष पॉल को 100 रुपये दिए।

अनु मलिक- India TV Hindi
अनु मलिक

मुंबई: गायक एवं संगीतकार अनु मलिक ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर बेहतरीन गाने के लिए मेजबान मनीष पॉल को 100 रुपये दिए।

'इंडियन आइडल' के मेजबान मनीष पॉल ने अनु मलिक सहित शो के बाकी जजों को अपनी गायकी से प्रभावित किया जिसके बाद खुश होकर अनु मलिक ने उन्हें शगुन के तौर पर 100 रुपये दिए। इस एपिसोड के गेस्ट कुमार शानू ने मनीष को 2000 रुपये दिए।

अनु ने कहा, "मनीष बहुत प्रतिभाशाली लड़का है। वह अद्भुत मेजबानी करता है लेकिन मैंने पहली बार उसे गाते हुए सुना। जब भी कोई शख्स मेरे स्टूडियो में अच्छा गाता है तो मैं उसे शगुन के तौर पर कुछ न कुछ जरूर देता हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन