1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर, आहाना कुमरा ने फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' का पहला लुक किया शेयर

अनुपम खेर, आहाना कुमरा ने फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' का पहला लुक किया शेयर

 Published : Apr 05, 2021 11:48 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 11:48 pm IST

 'हैप्पी बर्थडे' एक थ्रिलर लघु फिल्म है, जो वास्तव में आपको आश्चर्यचकित करेगी। 

anupam kher- India TV Hindi
अनुपम खेर, आहाना कुमरा ने फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' का पहला लुक किया शेयर Image Source : ANUPAM KHER INSTAGRAM

मुंबई: एक्टर अनुपम खेर और आहाना कुमरा ने सोमवार को अपनी अगली लघु फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। फिल्म का निर्देशन प्रसाद कदम ने किया है। पोस्टर में अनुपम खेर काला रंग का कोट और टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक सुंदर गुलाबी ड्रेस पकड़ा हुआ है, जबकि आहाना उनके पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्टर को साझा करते हुए खेर ने लिखा, "हमारी लघु फिल्म के पहले लुक को शेयर करते हुए उत्साहित हूं। यह पहले ही कुछ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिबल में चुनी जा चुकी है। उम्मीद है यह आपको भी पंसद आएगी।"

अक्षय कुमार से विक्की कौशल तक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

वहीं, आहाना ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मेरी लघु फिल्म हैप्पी बर्थडे का पोस्टर प्रस्तुत करने को लेकर उत्साहित और गर्वित हूं।"

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर, जिन्होंने शॉर्ट फिल्म का सह-निर्माण किया है, उन्होंने आईएएनएस को बताया, "यह एक युवा टीम द्वारा बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म है। प्रसाद इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसमें अनुपम खेर सर जैसे दिग्गज हैं, जो सभी जानते हैं कि वह बेहतरीन कलाकार हैं। उनके साथ काम करने में खुशी थी। फिल्म में आहाना कुमरा भी हैं, जो एक युवा और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। हम इसे मई में रिलीज करने का विचार कर रहे हैं।"

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

यह एक थ्रिलर लघु फिल्म है, जो वास्तव में आपको आश्चर्यचकित करेगी। हमने फिल्म को दुनिया भर के कई फिल्म समारोहों में भेजा है और उन समितियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हम अब भारत में फिल्म को रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन