1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, ताजा की पुरानी यादें

अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, ताजा की पुरानी यादें

 Published : Jul 05, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 05:19 pm IST

अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह फोटो फिल्म 'हम' के सेट की है।

anupam kher and amitabh bachchan- India TV Hindi
अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMPKHER

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर पुरानी फोटोज शेयर करते उनसे जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह फोटो हम फिल्म के दौरान की है। फोटो के साथ उन्होंने इससे जुड़ी कुछ बातें भी बताई हैं।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे उन दिनों के मेकअप बहादुर सिंह ने मुझे इंडस्ट्री के सबसे लंबे इंसान अमिताभ बच्चन के साथ यह नगीना तस्वीर भेजी है। ये फोटो मॉरिश‍ियस में फ‍िल्म हम की शूट‍िंग के वक्त की है। इस तस्वीर ने बहुत सारी खुश‍ियों, फैन मोमेन्ट्स के साथ और भी यादों को ताजा हो गईं। वो सिनेमा के खूबसूरत दिन थे। बिना मोबाइल फोन और वैनिटी वैन के। उस वक्त लोगों का एक-दूसरे का साथ जो कनेक्शन था उसे मैं बहुत पसंद करता हूं। मैं हमारे डायरेक्टर मुकुल आनंद को मिस करता हूं। वो बहुत ही शानदार व्यक्त‍ि थे। फोटो में अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के साथ उनके मेकअप मैन बहादुर सिंह भी हैं।

फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म में अनुपम खेर इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी।

अनुपम खेर ने हाल ही में माइकल जैक्सन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार किस्सा शेयर किया था।अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन से हाथ मिलाते हुए तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा-इस फोटो की कहानी। जब माइकल जैक्सन 1996 में इंडिया आए थे तो उनसे मिलने के लिए ओबेरॉय होटल गार्डन में कुछ लोगों को इनवाइट किया गया था। मैं उन लकी लोगों में से एक था। भारत भाई शाह को शुक्रिया। गॉर्डन में एक छोटा सा स्टेज लगाया गया था और बैरिकेड्स लगे थे। एमजे आए और अपने बॉडीगार्ड्स के साथ स्टेज पर खड़े हो गए। मेहमानों के बीच वहां पर शांति थी। मैं उस जादूगर को देख रहा था जिसने अपनी इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंस से पूरे यूनिवर्स को मंत्रमुग्ध और सम्मोहित कर दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन