1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तरह चलते नजर आए अनुपम खेर, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तरह चलते नजर आए अनुपम खेर, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

 Published : Apr 12, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 12:50 pm IST

अनुपम खेर के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम रोल में हैं, अक्षय फिल्म में संजय बारू के रोल में हैं।

अनुपम खेर- India TV Hindi
अनुपम खेर

नई दिल्ली: अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी अगली फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के कुछ लुक सामने आए हैं जिसमें अनुपम खेर बिल्कुल मनमोहन सिंह जैसे नजर आ रहे हैं।

अब उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अनुपम खेर बिल्कुल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह चलते नजर आ रहे हैं। अनुपम के कपड़े, लुक और हाव-भाव बिल्कुल मनमोहन सिंह जैसा ही है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। अभिनेता ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है।

अनुपम खेर के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम रोल में हैं, अक्षय फिल्म में संजय बारू के रोल में हैं। लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में अहम रोल निभाने वाली अहाना कुमरा इस फिल्म में प्रियंका गांधी के रोल में हैं। फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्टर सुजैन बर्नट निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे कर रहे हैं। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हंसल मेहता हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होनी है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन