1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप ने 'दोबारा' की शूटिंग पूरी की, फिल्म की टीम के साथ शेयर की तस्वीरें

अनुराग कश्यप ने 'दोबारा' की शूटिंग पूरी की, फिल्म की टीम के साथ शेयर की तस्वीरें

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 01:37 pm IST

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की।

अनुराग कश्यप ने 'दोबारा' की शूटिंग पूरी की, फिल्म की टीम के साथ शेयर की तस्वीरें- India TV Hindi
अनुराग कश्यप ने 'दोबारा' की शूटिंग पूरी की, फिल्म की टीम के साथ शेयर की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/ANURAGKASHYAP10

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ उनके 'थप्पड़' के सह-कलाकार पावेल गुलाटी हैं। 

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज अपलोड करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "और यह समाप्त हो गई है..।"

माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने पर कोरोना अटैक, 18 क्रू मेंबर के पॉजिटिव निकलने के बाद मेकर्स का आया बयान

फिल्म निर्माता ने इस पोस्ट पर अपनी फिल्मों के कलाकारों और क्रू-मेंबर्स को टैग किया।

फिल्म को एक थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वहीं तापसी पन्नू, जो अंतिम दिन पर मौजूद नहीं थीं, उन्होंने कश्यप की पोस्ट पर खुद के दिखाई न देने पर एक मजाकिया अंदाज में चुटकी ली।

तापसी ने लिखा, "मेरे को फोटोशॉप करके ही डाल देते।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन