1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मीटू के तहत एक्ट्रेस ने दर्ज कराया केस

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मीटू के तहत एक्ट्रेस ने दर्ज कराया केस

 Updated : Sep 22, 2020 10:55 pm IST

एक एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।

अनुराग कश्यप - India TV Hindi
अनुराग कश्यप  Image Source : INSTAGRAM/ANURAGKASHYAP

बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर मीटू के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला अब तूल पकड़ चुका है, जहां अनुराग कश्यप ने इसे झूठा आरोप बताया है वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने आज निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमाणी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप को यौन उत्पीड़न के उन झूठे आरोपों को मानसिक आघात पहुंचा है। ये सारे आरोप झूठे हैं और बुरी भावना से लगाए गए हैं। बहुत दुखद है कि मीटू जैसे ज़रूरी सामाजिक मूवमेंट को हथियार बनाकर किसी के चरित्र पर आघात करने की कोशिश की गई है। इस तरह के झूठे आरोप, मी टू से जुड़े उन पीड़ितों के लिए आघात है जो सच में ऐसी कठिन परिस्थितियों से गुज़रे हैं।

Latest Bollywood News

अनुराग कश्यप Vs एक्ट्रेस

Auto Refresh
Refresh
  • 8:03 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    पायल घोष अपने वकील के साथ वर्सोवा पुलिस थाने पहुँची । फ़िल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए वकील के साथ पहुंची हैं।

  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    हुमा कुरैशी ने ट्वीट करके अनुराग कश्यप को बताया अपना फ्रेंड

  • 10:43 AM (IST)
    Posted by Diksha Chhabra

    पायल घोष के वकील नितिन सातपुते ने बताया महिला अधिकारी मौजूद न होने की वजह से FIR दर्ज नही हो पायी, पायल पुरुष अधिकारी से पूरी घटना बताने में असहज थी
    । आज दोपहर के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाएंगे।  NCW के तहत भी मामला दर्ज करेंगे।

  • 7:06 AM (IST)
    Posted by Diksha Chhabra

    रात तकरीबन 11:30 बजे पायल घोष अपने वकील के साथ ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची, वहा तकरीबन 2 घंटे बिताने के बाद पायल घोष अपने वकील नितिन सातपुते के साथ निकलीं। हालांकि आज देर रात पहुंचने की वजह से और महिला अधिकारी न मौजूद हो पाने की वजह से FIR दर्ज नही हो पायी।

  • 7:05 AM (IST)
    Posted by Diksha Chhabra

    ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने शिकायत की कॉपी पायल घोष को भेजी मगर उन्होंने स्वीकार नहीं की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन