1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट से दूर 'ब्रशल्स' की गलियों में अकेले घूमती नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखिए खूबसूरत फोटो

विराट से दूर 'ब्रशल्स' की गलियों में अकेले घूमती नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखिए खूबसूरत फोटो

 Published : Jun 23, 2019 07:33 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 09:54 am IST

अनुष्क शर्मा पति विराट कोहली से दूर इन दिनों ब्रशल्स में घूम रही हैं। सिर्फ अनुष्का ने खुद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर की है।

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma

नई दिल्ली: अनुष्क शर्मा पति विराट कोहली से दूर इन दिनों ब्रशल्स में घूम रही हैं। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर की है जिसमें वह ब्रशल्स की गलियों में घूमती हुई नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का विराट दोनों लंदन में ही है लेकिन दोनों ही अपने-अपने कामों में व्‍यस्‍त हैं। क्योंकि BCCI यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों और सहयोगियों के साथ केवल 15 दिनों तक ही साथ रह सकते हैं। 

BCCI के नियम को फॉलो करते हुए अनुष्का ब्रशल्स में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आ गई हैं और वहीं से उन्होंने ये फोटो शेयर की है। इस फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि अनुष्का ब्रशल्स की गलियों में काफी कूल अंदाज में नजर आईं। अनुष्का के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक पैंट और डेनिम जैकेट पहनी हुई हैं वहीं बैकग्राउंड में 'सनसेट' उनकी इस तस्वीर में चार चांद लगा रहा है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि BCCI के नियमों के मुताबिक अनुष्‍का इस महीने के लास्‍ट तक ही विराट को जॉइन कर सकेंगी। यानी कि अनुष्‍का को फिलहाल कुछ और दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। बहरहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्‍का भी अपनी शूटिंग के लिए ब्रुसेल्‍स में हैं। ऐसे में अनुष्‍का और विराट के इस प्‍यार भरे कपल को एक साथ देखने के लिए दर्शकों को भी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें:

Raj Babbar Birthday: इंसाफ का तराजू देख रोने लगी थी एक्टर की मां, कहा था- कम खा लेंगे, ऐसा काम मत कर

साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति चोपड़ा के कोच के रोल में ये एक्टर आएगा नज़र

Bigg Boss 11 के कपल पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा Nach Baliye 9 में आएंगे नज़र?

 होएंगे लोट-पोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन