1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पेटा-2017 पर्सन ऑफ द ईयर: शादी करते ही अनुष्का शर्मा को मिली गुड न्यूज़

पेटा-2017 पर्सन ऑफ द ईयर: शादी करते ही अनुष्का शर्मा को मिली गुड न्यूज़

 Published : Dec 28, 2017 08:58 am IST,  Updated : Dec 28, 2017 02:18 pm IST

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा को अब एक और खुशी मिल गई है।

ANUSHKA SHARMA- India TV Hindi
ANUSHKA SHARMA

नई दिल्ली: हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा को अब एक और खुशी मिल गई है। बॉलीवुड की शाकाहारी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को पेटा ने अनुष्का को उनके पशुओं पर किए व्यापक कार्य के लिए ‘पेटा-2017: पर्सन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित किया।

पीपुल्स फार द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल पेटा के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने एक बयान में कहा, अनुष्का शर्मा पशु अधिकारों की समर्थक हैं, जिनकी दयालुता एवं कार्य प्रशंसनीय हैं। पेटा ने अपने बयान में कहा कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर मुंबई में पशुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रतिबंध की मांग की है। अनुष्का ने अपने ट्वीट में उन घोड़ों का भी जिक्र किया था जिन्हें बिना पर्याप्त आराम और खाने-पानी के यात्रियों को खींचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इससे पहले नेता डा. शशि थरूर, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के एस राधाकृष्णन पानिक्कर, तथा बॉलीवुड कलाकारों हेमा मालिनी, आर माधवन, जैकलिन फर्नांडीस और कपिल शर्मा को पेटा के 'पर्सन आफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले सनी लियोनी पेटा के लिए पति डेनियल के साथ न्यूड फोटोशूट करा चुकीं हैं।

बात करें फिल्मों की तो अनुष्का जल्द ही शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ आनंद एल रॉय की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान बौने का किरदार प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा फरवरी में अनुष्का वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ में भी अभिनय करती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन