1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निर्भया कांड पर SC के फैसले पर अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

निर्भया कांड पर SC के फैसले पर अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Jul 10, 2018 11:55 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 11:56 am IST

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में सोमवार को दोषियों की रिव्यू पिटिशन को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ इन सभी की मौत की सजा को भी बरकरार ही रखा गया है। कोर्ट के इस फैसले से लोग बेहद खुश हैं। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि, उनका विश्वास अब भी कोर्ट पर कायम है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर दर्द जाहिर किया है।

Anushka Sharma reaction on Nirbhaya verdict- India TV Hindi
Anushka Sharma reaction on Nirbhaya verdict

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में सोमवार को दोषियों की रिव्यू पिटिशन को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ इन सभी की मौत की सजा को भी बरकरार ही रखा गया है। कोर्ट के इस फैसले से लोग बेहद खुश हैं। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि, उनका विश्वास अब भी कोर्ट पर कायम है और उनका यह फैसला दूसरों के लिए भी एक सबक है। आम जनता के साथ फिल्मी हस्तियों ने भी कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर दर्द जाहिर किया है।

उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, "उसका (निर्भया) का दर्द हमारे बीच हमेशा जिंदा रहेगा।" अनुष्का के अलावा तापसी पन्नू ने भी कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "इस फैसले की खुशी 'मुल्क' को मिल रहे प्यार की खुशी से भी ज्यादा है। आखिरकार न्याय।"

गौरतलब है कि 4 मई को ही निर्भया मामले के दोषी पवन, विनय और मुकेश ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी, हालांकि चौथे दोषी ने याचिका ही दायर नहीं की। इसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित रखा था। लेकिन अब सोमवार को कोर्ट ने इस याचिका को खारिय कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन