1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड छोड़ने की बात पर अनुष्का शर्मा का आया बयान, बोली- मैं उस मुकाम में...

बॉलीवुड छोड़ने की बात पर अनुष्का शर्मा का आया बयान, बोली- मैं उस मुकाम में...

 Published : May 15, 2019 04:28 pm IST,  Updated : May 15, 2019 04:29 pm IST

अनुष्का का बयान सामने आया है। उनका इस बारें में कहना है कि अब वे उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकतीं। वे एक इंटरव्यू में अपने करियर पर बात कर रही थीं।

 Anushka Sharma - India TV Hindi
 Anushka Sharma

नई दिल्ली: इन दिनों अनुष्का शर्मा किसी फिल्म में काम न करने के कारण काफी चर्चा में है। अब इस बारें में अनुष्का का बयान सामने आया है। उनका इस बारें में कहना है कि अब वे उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकतीं। वे एक इंटरव्यू में अपने करियर पर बात कर रही थीं।

साल 2018 में परी, सुई धागा और जीरो जैसी फिल्में कर चुकी अनुष्का का कहना है कि वह पिछले 3 सालों से काफी बिजी है। मैं केवल फैशन में काम कर रही हूं।  मेरा शेड्यूल बहुत व्यस्त चल रहा है। मुझे जो रोल मिल रहे थे, वे बहुत ही डिमांडिंग थे। एक ही साल में 'परी', 'सुई धागा' और 'जीरो' जैसी फिल्में करना आसान नहीं है। सभी अलग तरह की हैं और सबके लिए काफी तैयारी की जरूरत होती है। अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।" गौरतलब है कि 2018 में अनुष्का ने रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' में स्पेशल अपीयरेंस भी दी थी। 

ये भी पढ़ें- दर्द और बीमारी जूझ रहे अमिताभ बच्चन ने लिखा, यहां देखिए मिस्टर दर्द, अगर आप..

अनुष्का ने 27 साल की उम्र में फिल्म 'NH 10' प्रोड्यूस की थी । अनुष्का कई फिल्मों में प्रोड्यूसर के रुप में भी जुड़ी हुई है।

प्रोड्यूसर के रुप में जुड़े होने पर अनुष्का का कहना है कि हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगों को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं।

ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित फैन बोला-प्लीज तंबाकू का एड ना करो, ये था अजय देवगन का रिएक्शन

आगे अनुष्का का कहना है, 'मैं अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं। साथ ही पीछे पलटकर यह  भी देखना चाहती हूं कि मैंने क्या किया? मैं अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हूं। मैंने वही किया, जो हमेशा से करना चाहती थी।मैंने अपने लिए अलग तरह की फिल्में और रोल चुने।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन