1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anushka Sharma ने जरीन खान का किया सपोर्ट, ट्रोलर्स को यूं दिया करारा जवाब

Anushka Sharma ने जरीन खान का किया सपोर्ट, ट्रोलर्स को यूं दिया करारा जवाब

 Written By: IANS
 Published : Sep 02, 2019 07:08 am IST,  Updated : Sep 02, 2019 07:08 am IST

सोशल मीडिया पर जरीन खान को स्ट्रेच मार्क्स के लिए ट्रोल किया जा रहा था, जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।

Anushka Sharma and Zareen Khan- India TV Hindi
Anushka Sharma and Zareen Khan

सोशल मीडिया पर जरीन खान (Zareen Khan) को उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्‍स के लिए ट्रोल किए जाने पर अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उनके समर्थन में आगे आई हैं और कहा है कि वह बिल्कुल परफेक्ट हैं। 

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा: "जरीन तुम खूबसूरत और साहसी हो और जैसी हो बिल्कुल परफेक्ट हो। हैशटैग एप्रीसिएशन पोस्ट हैशटैग लुक बीयोन्ड द बॉडी।" 

Anushka Sharma Post
Anushka Sharma Post

जरीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं और उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्‍स नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। 

इसके बाद जरीन ने एक पोस्ट में लिखा, "अपनी खामियों पर पर्दा डालने के बजाय उन्हें गर्व से स्वीकार करते हुए।"

जरीन ने कहा, "उन लोगों के लिए है जो ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि मेरे पेट के साथ क्या हुआ है, यह एक इंसान का स्वाभाविक पेट है जिसने 15 किलो वजन घटाया है और जब सर्जरी या फोटोशॉप की मदद से इसे ठीक नहीं किया गया हो तो ये ऐसे ही दिखता है।"

जरीन ने आगे कहा, "मैं हमेशा से ही ऐसी रही हूं जो रीयल होने में यकीन रखती हूं और अपनी खामियों को छिपाने के बजाय उन्हें गर्व के साथ गले लगाती हूं।"

Zareen Khan post
Zareen Khan post

Also Read:

Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय सहित इन बड़े सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा' 

बीमार फैन से हॉस्पिटल मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ में नजर आए जोनस ब्रदर्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन