1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब विराट की 18 नंबर वाली जर्सी पहनकर अनुष्का ने शेयर की तस्वीर, और जीत गई RCB

जब विराट की 18 नंबर वाली जर्सी पहनकर अनुष्का ने शेयर की तस्वीर, और जीत गई RCB

 Published : May 15, 2018 04:22 pm IST,  Updated : May 15, 2018 04:22 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। सोमवार को हुए मैच में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराया था।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म 'जीरो' के सेट से इंडियन प्रिमियर लीग (आईपीएल) में व्यस्त अपने पति और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उत्साह बढ़ाया। अनुष्का ने सोमवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू (आरसीबी) और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान अपने पति और उनकी आईपीएल टीम आरसीबी की हौसलाअफजाई की।

'पीके' की अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' के सेट पर ली गईं अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। कुछ तस्वीरों में वे आईपीएल मैच देख रही हैं और बाद में पोस्ट की गई एक तस्वीर में वे जैतूनी हरे रंग की एक टी-शर्ट पहने हैं जिस पर 'विराट कोहली' और '18' लिखा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। सोमवार को हुए मैच में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराया था। 'जीरो' में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन