1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फिल्लौरी' के इस गाने में रैप करती दिखेंगी अनुष्का

'फिल्लौरी' के इस गाने में रैप करती दिखेंगी अनुष्का

 Published : Mar 04, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 02:11 pm IST

'फिल्लौरी' के गाने में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक नया टैलेंट देखने को मिलेगा...

anushka- India TV Hindi
anushka Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस हैं ये तो हम सभी जानते हैं। वो अच्छा अभिनय करती हैं, अच्छी डांसर है और फिल्म ‘एन एच 10’ से वो निर्माता भी बन गई हैं। अब अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी एक और फिल्म ‘फिल्लौरी’ रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘फिल्लौरी’ में आपको अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक और टैलेंट देखने को मिलेगा। जी हां अनुष्का इस फिल्म के प्रमोशनल सॉन्ग ‘नॉटी बिल्लो’ में रैप करती दिखेंगी। ये गाना आज शाम को यूट्यूब पर रिलीज होगा।

phillauri
Image Source : PTIphillauri

कल ही इस गाने का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में अनुष्का और दिलजीत दोसांझ की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

यहां देखें गाने का टीजर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन