1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन के साथ 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना

कार्तिक आर्यन के साथ 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना

 Published : Jul 20, 2019 07:04 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 07:04 pm IST

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' में अपारशक्ति खुराना भी नजर आने वाले हैं।

Aparshakti khurana in pati patni aur wo- India TV Hindi
Aparshakti khurana in pati patni aur wo Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता अपारशक्ति खुराना(Aparshakti Khurana) आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो' में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज कर रहे हैं, वहीं भूषण कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य किरदारों में हैं।

अपारशक्ति ने कहा, "एक बार फिर से भूषण जी के साथ हाल मिलाकर अच्छा लग रहा है। 'लुका-छिपी' के बाद मेरा और कार्तिक का अच्छा तालमेल हो गया है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को हमारी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।"

'पति पत्नी और वो' 1978 में आई बी. आर चोपड़ा की इसी शीर्षक वाली फिल्म का रुपांतरण हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लखनऊ जाने से पहले कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Also Read:

शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म की दीवानी थी शीला दीक्षित, एक बार नहीं कई बार देख डाली थी

दीपिका पादुकोण के फैन्स नहीं चाहते वह करें #Metoo वाले डायरेक्टर के साथ काम, ट्विटर पर जताई नाराजगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन