1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाई आयुष्मान से कोई प्रतियोगिता नहीं : अपारशक्ति खुराना

भाई आयुष्मान से कोई प्रतियोगिता नहीं : अपारशक्ति खुराना

 Published : Mar 27, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 12:00 pm IST

अपारशक्ति खुराना का कहना है कि उनके और उनके भाई आयुष्मान खुराना के बीच प्रतियोगिता की कोई जगह नहीं है।

Ayushmann khurana and aparshakti khurana- India TV Hindi
Ayushmann khurana and aparshakti khurana Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता अपारशक्ति खुराना(Aparshakti khurana) का कहना है कि उनके और उनके भाई आयुष्मान खुराना(Ayushmann khurana) के बीच प्रतियोगिता की कोई जगह नहीं है। अपारशक्ति ने आईएएनएस से कहा, "आम तौर पर प्रतियोगिता दो बराबर के लोगों में होती है। हमारे मामले में आयुष्मान और मैं अलग तरह के सिनेमा से हैं। वे हमेशा से ही 'फ्रंट-रनर' रहे हैं। उनकी फिल्में मेरी फिल्मों से अलग हैं इसलिए हमारे दर्शक भी अलग हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारी कोई तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि तुलना दो बराबर के लोगों में होती है और इंडस्ट्री में हम दोनों के अलग रास्ते हैं। हमारे बीच कोई प्रतिद्वंदिता नहीं हो सकती।"

उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ काम करने की भी इच्छा जताई।

उन्होंने कहा, "आयुष्मान एक बेहतरीन अभिनेता हैं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।  हम दोनों ही साथ काम करना चाहते हैं। बदकिस्मती से हमें अभी तक ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली है।"

'स्त्री' में अपने किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अपारशिक्त फिलहाल 'लुका छिपी' की सफलता का मजा ले रहे हैं।

ज्यादातर फिल्मों में मुख्य नायक के करीबी दोस्त का किरदार निभाने पर किसी प्रकार के अफसोस के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं। मुझे लगता है कि हमारी फिल्मों में ऐसे किरदारों की जरूरत है। फिल्म किसी एक अभिनेता के दम पर नहीं चलती। इसके लिए पूरी टीम के योगदान की जरूरत होती है।"

अपारशक्ति अब वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आएंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग हुई शुरू

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने दोस्त के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन