1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने दोस्त के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने दोस्त के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

 Published : Mar 27, 2019 11:12 am IST,  Updated : Mar 27, 2019 11:12 am IST

इरा खान ने अपने दोस्त मिशाल कृप्लानी के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Ira khan- India TV Hindi
Ira khan Image Source : INSTAGRAM/IRA KHAN

आमिर खान(Aamir khan) की बेटी इरा खान इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त मिशाल कृप्लानी के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए इरा ने लिखा- उम्मीद है तुम्हारी स्प्रिंग की छुट्टियां धूप और मुस्कान से भरी होंगी। यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खबरों के मुताबिक मिशाल इरा के बॉयफ्रेंड हैं। मगर अभी तक दोनों में से किसी ने इस बारे में कोई बात नहीं की है। आमिर खान अपनी बेटी इरा के बहुत करीब हैं। इरा आमिर के साथ भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते साल आमिर ने अपनी बेटी के साथ पिकनिक की फोटो शेयर की थी। 

कुछ समय पहले आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान के एक्टिंग प्लान के बारे में बताया था। अपने 54वें जन्मदिन पर उन्होंने कहा- यह उनके बेटे के ऊपर है। उसे अपनी जिंदगी लीड करने और फैसले लेने का हक है। उसका रचनात्मक की तरफ ज्यादा झुकाव है। वह थिएटर कर रहा है। वह बहुत होशियार है लेकिन मैं उसे वह अपना रास्ता खुद चुनने के लिए कहता हूं।

कॉफी विद करण 6 में आमिर खान ने बताया था कि उनके बच्चे जुनैद और इरा बॉलीवुड ज्वाइन करना चाहते हैं। इसके साथ ही आमिर ने यह बात साफ कर दी थी की वह अपने बेटे को सपोर्ट नहीं करेंगे अगर वह उन्हें डिसर्विंग नहीं लगते हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल का टाइटल हुआ फाइनल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन