नई दिल्ली: रोमांटिक गीतों के बेताज बादशाह अरिजीत सिंह इन एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह अपनी गायिकी की वजह से नहीं बल्कि बल्कि गलत कारणों की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरिजीत सिंह लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक गुस्से में आ जाते हैं और उनके मुंह से गाली निकल जाती है। अरिजीत का गाली वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, लोग अरिजीत को ट्रोल कर रहे हैं।
Related Stories
अरिजीत का ये वीडियो कुछ समय पहले का है, जिसमें अरिजीत सिंह फिल्म ‘रॉकस्टार’ का गाना ‘नादां परिंदा…’ गा रहे थे। इसी दौरान उनका माइक हिलने लगता है और अरिजीत गुस्से से लाल हो जाते हैं, और उनके मुंह से अपशब्द निकल जाते हैं, हालांकि तुरंत क्रू मेंबर्स स्टेज पर आते हैं और उनका माइक फिक्स करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया को तो मौका मिल गया और वो अरिजीत को ट्रोल करने लगे।
दरअसल अरिजीत शांत और गंभीर सिंगर माने जाते हैं, इस वजह से अरिजीत का गुस्सा लोगों को चकित कर रहा है। अरिजीत को सबसे पहले फिल्म 'आशिकी 2' से शौहरत मिली, जब उन्होंने इस फिल्म का गाना तुम ही हो... गाया। इसके लिए इन्हें कई अवॉर्ड भी मिले।