1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 1 करोड़ फॉलोवर, फैंस को कहा- थैंक्यू

अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 1 करोड़ फॉलोवर, फैंस को कहा- थैंक्यू

 Published : Jun 25, 2019 09:32 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 09:32 am IST

अपने जन्मदिन से दो दिन पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं।

अर्जुन कपूर- India TV Hindi
अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: अपने जन्मदिन से दो दिन पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं। अर्जुन ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाया था। उन्होंने उसके कैप्शन में कहा, "10 मिलियन (1 करोड़)। आप सभी का धन्यवाद।" बुधवार को अभिनेता अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे।

वह सोशल मीडिया प्लेटफार्स पर सक्रिय है और अपने पेशेवर जीवन और अपने निजी जीवन के कुछ हिस्सों के बारे में अपडेट साझा करने के लिए माध्यम का उपयोग करते हैं।

काम की बात करें तो अर्जुन जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे, जो एक पीरियड ड्रामा है। 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं।

Also Read:

सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए 200 या 300 करोड़ नहीं ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम?

Article 15: करणी सेना और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फिल्म की रिलीज़ का कर रहे विरोध

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन