1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार श्रीदेवी के लिए अर्जुन कपूर की आंखों में आए आंसू, देखिए वीडियो

पहली बार श्रीदेवी के लिए अर्जुन कपूर की आंखों में आए आंसू, देखिए वीडियो

 Published : Jul 31, 2018 05:12 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 05:13 pm IST

स्टेज पर बोनी कपूर अवॉर्ड लेने पहुंचे, उनके साथ उन्हें सहारा देने अर्जुन कपूर भी स्टेज पर आए। अवॉर्ड लेने के बाद बोनी कपूर भावुक हो गए और रोने लगे

श्रीदेवी-अर्जुन-बोनी- India TV Hindi
श्रीदेवी-अर्जुन-बोनी

नई दिल्ली: बीते रविवार को iifa अवॉर्ड्स समारोह 2018 का टीवी पर प्रसारण हुआ। लेकिन उस वक्त एक ऐसा क्षण भी आया जब पूरा स्टेडियम इमोशनल हो गया। सितारों की आंखें नम हो गईं। मौका था जब श्रीदेवी को मरणोपरांत आईफा सम्मान मिला। अवॉर्ड देने स्टेज पर अनिल कपूर आए, उन्होंने कहा- श्रीदेवी इंडियन सिनेमा का सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं।

स्टेज पर बोनी कपूर अवॉर्ड लेने पहुंचे, उनके साथ उन्हें सहारा देने अर्जुन कपूर भी स्टेज पर आए। अवॉर्ड लेने के बाद बोनी कपूर भावुक हो गए और रोने लगे। वहां मौजूद सभी सितारे इमोशनल थे, बोनी अपने भाई अनिल कपूर को गले लगाकर रोने लगे।

बोनी ने मंच पर कहा, ''मैं इस पल काफी भावुक हो रहा हूं। मैं आज भी अपनी जिंदगी के हर एक सेकंड में उन्हें महसूस करता हूं। लगता है वो मेरे आस-पास ही हैं। मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं। बस मैं यही कहूंगा कि आप मेरी बेटी जान्हवी और अर्जुन कपूर को श्रीदेवी की तरह ही प्यार करें।‘’

बोनी जब बोल रहे थे उनके बड़े बेटे अर्जुन कपूर स्टेज पर ही मौजूद थे, बोनी की बातें सुनकर अर्जुन भी इमोशनल हो गए, और उनकी आंखें नम हो गईं।

अर्जुन-जान्हवी-अंशुला-खुशी
Image Source : TWITTERअर्जुन-जान्हवी-अंशुला-खुशी

बता दें, श्रीदेवी के निधन से पहले वो उनसे कभी बात नहीं करते थे। जान्हवी और खुशी से भी उनका कोई रिश्ता नहीं था। लेकिन श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन ने जान्हवी और खुशी को बड़े भाई का प्यार दिया और उनके करीब आ गए।

से भी पढ़ें-

श्रीदेवी ने ठुकराया था शिवगामी का रोल, अब राजामौली जान्हवी के साथ बनाएंगे यह फिल्म

जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क कर रही है जबरदस्त कमाई, जानिए अब तक का कलेक्शन

श्रीदेवी के निधन पर पहली बार जान्हवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

अब ऐसी दिखने लगी हैं राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन