Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति से अपने पोते की शादी कराना चाहती हैं अर्जुन कपूर की दादी, यह है वजह

परिणीति से अपने पोते की शादी कराना चाहती हैं अर्जुन कपूर की दादी, यह है वजह

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 19, 2018 04:01 pm IST, Updated : Sep 19, 2018 04:02 pm IST

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा 'नमस्ते इंग्लैंड' पहले फिल्म ‘इश्कजादे’ में साथ नजर आ चुके हैं। ‘इश्कजादे’ अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म थी।

अर्जुन-परिणीति- India TV Hindi
अर्जुन-परिणीति

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ रिलीज होने को तैयार है। दोनों सितारे जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। लोगों को ये ट्रेलर पसंद आया है लेकिन सबसे ज्यादा खुश अर्जुन कपूर की दादी हैं। उन्हें अर्जुन और परिणीति की जोड़ी खूब पसंद आई। अर्जुन के 33वें जन्मदिन पर उनकी दादी ने रिक्वेस्ट की थी कि वो शादी कर ले, अब ट्रेलर देखने के बाद दादी परिणीति को अपने पोते के लिए आदर्श दुल्हन बता रही हैं।

इसके बारे में बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि, "इससे पहले, दादी मेरी शादी की योजनाओं को पास कर चुकी है। नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद, दादी ने कहा कि मेरे सभी सह-कलाकारों में से परिणीति और मैं एक परफेक्ट जोड़ी लगते है। उनके अनुसार हम स्क्रीन पर एक आदर्श जोड़ी के रूप में नज़र आते हैं और परिणीति वास्तविक जीवन में भी मेरे लिए सबसे उचित है।"

हाल ही में रिलीज हुए नमस्ते इंग्लैंड के ट्रेलर को ऑनलाइन 20 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और फ़िल्म का ट्रेलर देशभर से प्यार और प्रशंसा का पात्र बना हुआ है। ट्रेलर ने न सिर्फ दर्शकों को लुभाया है बल्कि अर्जुन की दादी को भी आकर्षित किया है।

अर्जुन का चरित्र निश्चित रूप से ऐसा नहीं है जो अपने प्यार को इतनी आसानी से छोड़ दे और इसलिए अपनी पत्नी को घर लाने के लिए वह लंदन की यात्रा पर निकल पड़ते है। यह भावनाओं का एक रोलर कोस्टर होगा जहाँ एक पति अपनी पत्नी को भारत वापस आने के लिए मनाने की कोशिश करता है ताकि वे फिर से अपने जीवन का पुनर्निर्माण कर सकें। 

विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है  जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत "नमस्ते इंग्लैंड" 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इससे पहले फिल्म ‘इश्कजादे’ में साथ नजर आ चुके हैं। ‘इश्कजादे’ अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म थी।

Also Read:

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement