1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2018 हुआ आतिफ असलम के नाम, 'नमस्ते इंग्लैड' में भी सिंगर ने गाया गाना

2018 हुआ आतिफ असलम के नाम, 'नमस्ते इंग्लैड' में भी सिंगर ने गाया गाना

 Published : Sep 12, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 04:10 pm IST

आतिफ की आवाज में, इस आत्मस्पर्शी गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और मनन शाह ने इसकी धुन तैयार की है। 

तेरे लिए- India TV Hindi
तेरे लिए

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि लोकप्रिय गायक आतिफ असलम की आवाज से सजे गीत 'तेरे लिए' को दिल की गहराइयों में महसूस कीजिए। आतिफ ने मंगलवार अर्जुन की आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के एक गीत का लिंक साझा किया है। अर्जुन ने ट्वीट किया, "'तेरे लिए' को अपने दिल की गहराइयों में महसूस कीजिए।" उनकी सह-कलाकार परिणीति चोपड़ा ने भी पोस्ट किया, "अपने दिल की बात सुनो। 'तेरे लिए' जारी।" गीत के वीडियो में मुख्य कलाकारों की रोमांटिक यात्रा को दिखाया गया है। यह अर्जुन और परिणीति द्वारा अभिनीत है।

आतिफ की आवाज में, इस आत्मस्पर्शी गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और मनन शाह ने इसकी धुन तैयार की है। फिल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, "मेरी सभी फिल्मों में सॉफ्ट रोमांटिक गीत शामिल करना मेरी एक परंपरा रही है, चाहे वो 'नमस्ते लंदन' या 'सिंह इज किंग' हो। मैं उसे 'नमस्ते इंग्लैंड' में जारी रखे हुए हूं।"

उन्होंने कहा, "रोमांटिक गीत के बिना एक प्रेम कहानी अपूर्ण है। मनन शाह, जावेद साब और आतिफ ने इस गीत के साथ अद्भुत काम किया है।" 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन