1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना काल में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की शूटिंग होगी शुरू, जानिए डिटेल्स

कोरोना काल में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की शूटिंग होगी शुरू, जानिए डिटेल्स

 Published : Aug 20, 2020 10:29 am IST,  Updated : Aug 20, 2020 10:30 am IST

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

arjun kapoor rakul preet singh- India TV Hindi
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपकमिंग मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। लव स्टोरी पर आधारित इस मूवी को काशवी नायर डायरेक्ट करेंगे। कोरोना संकट को देखते हुए अभी फिलहाल 10 दिन का ही शूटिंग शेड्यूल बनाया गया है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की शूटिंग 25 अगस्त 2020 से शुरू हो रही है। अभी 10 दिन का शेड्यूल बनाया गया है। इसके बाद सितंबर के आखिरी में 4 दिन की शूटिंग होगी। अभी मूवी का टाइटल तय नहीं हुआ है।"

अर्जुन कपूर ने चार महीने बाद की शूटिंग, सेट पर पीपीई किट पहने दिखे क्रू मेंबर्स

इस मूवी को भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। मगर कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। ये भी खबर आई थी कि इसे ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। 

संदीप और पिंकी फरार एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इसे दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर हरियाणी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं परिणीति चोपड़ा कॉर्परेट वर्ल्ड में काम करने वाली लड़की का। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड के पित्तौड़गढ़ में हुई है। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन