1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस तस्वीर में हैं दो बड़े बॉलीवुड सितारे, क्या आपने पहचाना?

इस तस्वीर में हैं दो बड़े बॉलीवुड सितारे, क्या आपने पहचाना?

 Published : Jan 30, 2019 09:05 am IST,  Updated : Jan 30, 2019 09:05 am IST

चलिए हम आपको हिंट देते हैं ये दोनों सितारे भाई-बहन हैं।

बॉलीवुड- India TV Hindi
बॉलीवुड

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री इस तस्वीर में दिख रहे हैं क्या आप ने इन्हें पहचाना, चलिए हम आपको हिंट देते हैं ये दोनों सितारे भाई-बहन हैं। अब भी नहीं समझे, ओके यह हैं अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर। अर्जुन ने यह तस्वीर अपनी चचेरी बहन सोनम कपूर आहूजा की आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के लिए बधाई देने के लिए शेयर की है। 

 फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में काम करने के लिए अर्जुन कपूर ने अपनी चचेरी बहन सोनम के. आहूजा की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी कहा है। अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्हें अभिनेत्री और अपने चाचा अनिल कपूर पर गर्व है कि दोनों ने ऐसी पटकथा चुनी जिसे वे दुनिया की धारणाओं से परे मानते हैं। अर्जुन ने मंगलवार को बचपन की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वह सोनम के साथ हैं और कहा कि फिल्म 'नीरजा' की अभिनेत्री उनकी जिंदगी में पहली ऐसी लड़की हैं, जिनके साथ वह बाहर घूमना-फिरना पसंद करते हैं। 

अभिनेता ने कहा कि वह बचपन से सोनम का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं और वह उनकी जिदंगी में हमेशा पहली ऐसी लड़की रहेंगी जिनके साथ वह बाहर जाना व घूमना-फिरना चाहेंगे। उन्होंने फिर कहा कि उन्हें 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की पटकथा चुनने के लिए सोनम और अनिल पर गर्व है। 

अर्जुन ने लिखा, "दुनिया की धारणाओं से परे जैसी पटकथा चुनने और इसमें विश्वास करने के लिए मुझे आप पर और अनिल कपूर पर गर्व है। आप साहसी और खूबसूरत हैं। आपकी जैसी बहन पाने पर मुझे गर्व है। दिल से बच्ची रहो, जैसी आप हैं और एक फरवरी (फिल्म रिलीज) के लिए शुभकामना।" फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। यह एक फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन