1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर अभिनेता ने दी जानकारी

अर्जुन रामपाल को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर अभिनेता ने दी जानकारी

 Published : Apr 18, 2021 07:18 am IST,  Updated : Apr 18, 2021 08:41 am IST

अभिनेता अर्जुन रामपाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए सभी से आग्रह किया कि वे आवश्यक सावधानी बरतें।

Arjun Rampal- India TV Hindi
 अर्जुन रामपाल को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर अभिनेता ने दी जानकारी Image Source : INSTAGRAM/ARJUN RAMPAL

अभिनेता अर्जुन रामपाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए सभी से आग्रह किया कि वे आवश्यक सावधानी बरतें। उन्होंने लिखा, ''मैंने कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। भले ही मैं असिम्पटमेटिक हूं, मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, औज जरूरी एहतियातों को बरत रहा हूं।''

उन्होंने यह भी कहा, "मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। उन सभी से गुजारिश है, जो पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। यह हमारे लिए बहुत डरावना समय है, लेकिन अगर हम थोड़े समय के लिए जागरूक और बुद्धिमान रहें, तो हमें लंबे वक्त तक लाभ मिलेगा। हम मिलकर कोरोना से लड़ेंगे।''

बता दें कि शनिवार को अभिनेता सोनू सूद भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन लगाई थी। अभिनेता ने उस खबर को सोशल मीडिया पर फैंस के बीच साझा किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेता ने फैंस को आश्वासन दिया है कि इस स्थिति में डरने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

 

 

सोनू सूद कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर फैंस के बीच एक नोट साझा किया है। अभिनेता ने लिखा, ''कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं, इसलिए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। ऐसे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। आप की मुश्किलों के लिए उल्टा मेरे पास पहले से ज्यादा वक्त रहेगा। याद रहे कोई भी तकलीफ हो मैं आपके साथ हूं।''

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन