1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़ा हो गया ये सिंगर अब अमिताभ की फिल्म में गाने वाला है गाना, पहचाना आपने

बड़ा हो गया ये सिंगर अब अमिताभ की फिल्म में गाने वाला है गाना, पहचाना आपने

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 01, 2018 10:40 pm IST,  Updated : May 01, 2018 10:40 pm IST

अमिताभ बच्चन सर के साथ दोबारा फिल्म में काम करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं इसके लिए सलीम-सुलेमान को भी धन्यवाद देता हूं।

अमिताभ बच्चन- अरमान...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन- अरमान मलिक

मुंबई: गायक अरमान मलिक ने कहा कि 'भूतनाथ' में अमिताभ बच्चन के साथ एक युगल गीत गाने के बाद अन्य फिल्म में मेगास्टर को अपनी आवाज देने के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

अरमान ने ताया, "अमिताभ बच्चन सर के साथ 'भूतनाथ' में 'मेरे बड्डी' युगल गाने के साथ अपने पाश्र्वगायन सफर को शुरू करना अद्भुत था। अब 10 साल बाद मुझे उनकी आमागी फिल्म '102 नॉट आउट' में दूसरा गाना गाने को मिला है।"

उन्होंने कहा, "अमिताभ बच्चन सर के साथ दोबारा फिल्म में काम करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं इसके लिए सलीम-सुलेमान को भी धन्यवाद देता हूं। 'बाल हैं सफेद' मेरे स्वाभाविक गायन कौशल को दिखाने का एक अच्छा ट्रैक है।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन