1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' से अरविंद स्वामी का पहला लुक आया सामने, देखे टीज़र

कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' से अरविंद स्वामी का पहला लुक आया सामने, देखे टीज़र

 Published : Jan 17, 2020 09:27 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 10:42 am IST

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'थलाइवी' से स्वामी अरविंद का पहला लुक सामने आ गया है। आज फिल्म की टीज़र भी रिलीज होगा।

arvind swami first look from thalaivi- India TV Hindi
अरविंद स्वामी का थलाइवी से पहला लुक

कंगना रनौत का आने वाली फिल्म 'थलाइवी'  से पहला लुक लोगों को बहुत पसंद आया था। अब अरविंद स्वामी का फिल्म से फर्स्ट लुक सामने ऐ गया है। वह फिल्म में एमजीआर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में एमजी रामचंद्रन की भूमिका निभाएंगे। एमजीआर की जन्मतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अरविंद स्वामी का फिल्म से पहला लुक शेयर किया गया है।

एमजीआर की जन्मतिथि पर अरविंद के पहले लुक के साथ फिल्म का टीज़र भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को विजय डायरेक्ट कर रहे हैं। थलाइवी में जयललिता की जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातों के बारे में बताया जाएगा।

बहुत से लोगों को पता नहीं है कि एमजीआर कौन है। अगर नहीं पता तो हम बता दें एमजीआर जयललिता के मैंटॉर थे। उन्होंने एआईएडीअमके पार्टी का गठन किया था। वह लगातार 10 सालों तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे। उनका 24 दिसंबर 1987 में निधन हो गया था।

फिल्म की बात करें तो कंगना का लुक सामने आ चुका है। प्रोस्थेटिक मेकअप और चाल से वह जयललिता जैसी ही लग रही हैं। यह फिल्म 26 जून 2020 को हिंदी तमिल और तेलगु भाषा में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन