1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन खान की दो साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है वायरल, वजह है कैप्शन

आर्यन खान की दो साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है वायरल, वजह है कैप्शन

 Published : Oct 13, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 05:31 pm IST

इस फोटो में आर्यन खान हाथ में बर्फ का गोला लिए बैठे हैं। लेकिन तस्वीर बर्फ के गोले नहीं बल्कि अपने कैप्शन की वजह से वायरल हो रही है।

आर्यन खान सहित अन्य आरोपी - India TV Hindi
आर्यन खान Image Source : INSTAGRAM- ARYAN KHAN

आज बहुचर्चित मुंबई ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई होने जा रही है। कहा जा रहा है कि आज तय हो जाएगा कि आर्यन खान जेल में रहेंगे या उनके वकील अमित देसाई उनकी जमानत कराने में कामयाब होंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर आर्यन खान की एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में आर्यन खान हाथ में बर्फ का गोला लिए बैठे हैं। लेकिन तस्वीर बर्फ के गोले नहीं बल्कि अपने कैप्शन की वजह से वायरल हो रही है।

चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया इस तस्वीर के कैप्शन को क्यों इतना ज्यादा तवज्जो दे रहा है। ये तस्वीर दो साल पुरानी है। फोटो 18 मार्च 2019 में पोस्ट की गई थी और इस तस्वीर में आर्यन फ्रांस की बर्फीली पहाड़ियों पर बैठे दिख रहे हैं।

Aryan Khan Drugs Case Celeb Reaction: आर्यन खान को मिल रहा है बॉलीवुड का सपोर्ट, जानिए किसने क्या कहा

उन्होंने फोटो का कैप्शन दिया है - नारकोस, संक्षेप के तौर पर लिखे गए इस शब्द का मतलब है नारकोटिक्स। आर्य़न दरअसल इस कैप्शन के जरिए आर्यन फ्रांस की खूबसूरती का जिक्र कर रहे थे जो उनके ऊपर नशे की तरह हावी हो गई थी। 

लेकिन इस वक्त चूंकि आर्यन इसी मुद्दे पर फंस कर जेल में बंद हैं और यूजर दो साल पुराने इस कैप्शन को आर्यन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि उस वक्त आर्यन का लिखा कैप्शन कैसे दो साल बाद अजीब दुर्योग लेकर आएगा, ये उन्होंने क्या किसी ने भी नहीं  सोचा होगा। 

पुण्यतिथि: 'मेरे सपनों की रानी' हो या 'पल पल दिल के पास', वो गाने जिन्हें किशोर कुमार की आवाज ने बनाया खास

आपको बता दें कि मशहूर वकील सतीश मानशिंदे की जिरह के बाद भी जब आर्य़न को जेल नहीं मिल पाई तो शाहरुख खान ने दूसरे वकील अमित देसाई को हायर किया है जो आर्यन का केस मजबूत करने की कोशिश करेंगे। 

आर्यन इस केस में फंसने के बाद हालांकि बॉलीवुड ने एकजुट होकर उनका समर्थन किया है और इस मुश्किल घड़ी में सभी लोग शाहरुख के सपोर्ट में खड़े हैं। सबसे पहले सुनील शेट्टी आर्यन के सपोर्ट में आए थे और उसके बाद ऋतिक रौशन,सुजैन खान समेत कई सेलेब खुलकर आर्यन के सपोर्ट में आ चुके हैं।

जहां तक अदालती कार्यवाही की बात है तो आज इस बात पर फैसला होने की उम्मीद बन रही है कि आर्यन खान की जमानत पर जल्द ही निर्णायक फैसला हो जाएगा।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन