1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स केस में समन के बाद NCB दफ्तर पहुंची थीं अनन्या पांडे, कल फिर होगी पूछताछ

ड्रग्स केस में समन के बाद NCB दफ्तर पहुंची थीं अनन्या पांडे, कल फिर होगी पूछताछ

 Published : Oct 21, 2021 01:15 pm IST,  Updated : Oct 22, 2021 06:47 pm IST

आर्यन खान के बाद अब एनसीबी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को NCB का समन,- India TV Hindi
ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को NCB का समन, Image Source : INSTAGRAM- ANANYA PANDAY

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को समन देने के लिए एनसीबी की टीम अनन्या पांडे के घर पहुंची थी, आज एक्ट्रेस को पूछताछ को लिए बुलाया गया है। अनन्या पांडे एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। जहां उन्हें जांच एजेंसी के सवालों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान एनसीबी के दफ्तर में अभिनेत्री के साथ उनके पिता चंकी पांडे भी पहुंचे।

बता दें, कल एनसीबी के अधिकारियों ने बताया था कि एक नई एक्ट्रेस का नाम भी आर्यन खान की ड्रग्स चैट में आया है, कल उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया था, मगर आज एनसीबी के अनन्या के घर में पहुंचने पर चीजें साफ हो गई हैं। एनसीबी  का मानना है कि अनन्या से पूछताछ के बाद और भी ड्रग डीलर के नाम सामने आ सकते हैं। 

अनन्या पांडे और शाहरुख खान के घर एक साथ एनसीबी की टीम पहुंची है इसलिए लोगों को हैरानी ज्यादा हो रही है। एनसीबी के अधिकारियों ने ये भी कहा है कि किसी को अगर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है तो जरूरी नहीं है कि वो आरोपी ही है। आर्यन के साथ अनन्या की जो चैट हुई है उस बारे में अनन्या से पूछताछ होगी। 

एनसीबी के बड़े अधिकारी ने बताया है कि एनसीबी की टीम ने सिर्फ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को 2 बजे पूछताछ के लिए समन किया है, कोई रेड चंकी पांडे के घर में नहीं हुई है। एनसीबी के अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि आर्यन खान से जुड़ पेपर वर्क को पूरा कराने के लिए एनसीबी की टीम शाहरुख के घर गई थी, वहां भी कोई सर्वे या रेड नहीं हुई है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन