1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई में अपार्टमेंट से कूदकर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, काम नहीं मिलने से थी निराश

मुंबई में अपार्टमेंट से कूदकर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, काम नहीं मिलने से थी निराश

 Published : Aug 30, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 01:59 pm IST

बीती रात एक एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने अपने अपार्टमेंट के टैरेस से खूदकर आत्महत्या कर ली है। ये लड़की बॉलीवुड में काम ना मिलने की वजह से काफी निराश थी।

Pearl punjabi- India TV Hindi
Pearl punjabi

मुंबई के ओशिवारा इलाके में रहने वाली एक उभरती हुई एक्ट्रेस ने बीती रात अपने अपार्टमेंट की टैरेस से खूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम पर्ल पंजाबी बताया जा रहा है। पर्ल की उम्र 22-25 के बीच बताई जा रही है और वो बॉलीवुड में काम पाने की जद्दोजहद कर रही थी।

बताया जा रहा है कि पर्ल पंजाबी बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश कर रही थीं। पार्ट टाइम वो मॉडलिंग भी करती थी लेकिन उसका सपना एक्ट्रेस बनने का था। काफी दिनों से काम ना मिलने की वजह से वह निराश हो गई थीं।

पर्ल जिस बिल्डिंग में रहती हैं उसके गार्ड ने बताया यह घटना करीब 12:15 से 12:30 के बीच हुई है।  छलांग लगाने के बाद पर्ल को अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है पर्ल और उनकी मां की अनबन चल रही थी और वह किसी जगह नौकरी भी कर रही थीं। वो एक्ट्रेस बनने की जिद में अपना घर छोडकर मुंबई आ गई थी और यहां एक्ट्रेस बनने के मौके तलाश रही थी। परिवार वाले भी उसके बॉलीवुड जाने के खिलाफ थे। ऐसे में जब काम नहीं मिला तो पर्ल हताश हो गई थी।

Also Read:

कपूर खानदान में अब नहीं मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, टूटेगी 70 साल पुरानी परंपरा

तापसी पन्नू ने क्या कह दिया कि अक्षय कुमार ने शेयर कर दिया अपना ही मीम, कहा- मजे ले रही है तू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन