1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनस राशिद से तुलना किए जाने पर बोले अविनाश

अनस राशिद से तुलना किए जाने पर बोले अविनाश

 Published : Apr 11, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 05:25 pm IST

‘दीया और बाती हम’ में सूरज राठी का किरदार निभा चुके अनस राशिद ने अपने इस शो से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अब इस शो का दूसरा भाग 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' भी शुरु हो चुका है। शो में अहम किरदार निभाने वाले अविनेश रेखी...

avinesh- India TV Hindi
avinesh

मुंबई: धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ में सूरज राठी का किरदार निभा चुके अनस राशिद ने अपने इस शो से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अब इस शो का दूसरा भाग 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' भी शुरु हो चुका है। इसमें मुख्य भूमिका में कई नए किरदार नजर आ रहे हैं। इसी शो में अहम किरदार निभाने वाले अविनेश रेखी की तुलना अक्सर अनस के साथ की जाती है। इसे लेकर अब अविनाश का कहना है कि वह अनस से अपनी तुलना किए जाने से परेशान नहीं हैं। 'दिया और बाती हम' के मुख्य किरदारों सूरज (अनस) और संध्या (दीपिका सिंह) की जोड़ी ने स्क्रीन पर अपनी रोचक केमिस्ट्री के चलते काफी लोकप्रियता पाई थी।

अविनेश का धारावाहिक 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' 'दिया और बाती हम' का ही सीक्वल है, जिसमें अविनेश, उमाशंकर का किरदार निभा रहे हैं। अविनेश, दीया और बाती हम के किरदारों सूरज और संध्या की लड़की कनक का किरदार निभा रहीं रिहा शर्मा के अपोजिट हैं।

अविनेश ने एक बयान में कहा, "अनस राशिद से तुलना मुझे परेशान नहीं करती। मेरे लिए उमाशंकर एक नया किरदार है और 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' एक नई कहानी है। जिसे पहले सीजन की छोड़ी गई विरासत को आगे ले जाना है।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले धारावाहिक ने अपना काम कर दिया है और एक मजबूत दर्शकों की संख्या को खड़ा किया है और अब आशाओं पर खरा उतरने की हमारी बारी है।" धारावाहिक 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन