1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैपर बादशाह ने बताया वो क्यों हैं इतने जिद्दी!

रैपर बादशाह ने बताया वो क्यों हैं इतने जिद्दी!

 Published : Sep 25, 2018 07:13 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 07:14 pm IST

बादशाह एफम में शो 'नाम बादशाह' से रेडियो जॉकी के रूप में डेब्यू कर रहे हैं।

बादशाह- India TV Hindi
बादशाह

नई दिल्ली: रैपर बादशाह का कहना है कि वह जिंदगी में क्या चाहते हैं, उसे लेकर बहुत दृढ़ और जिद्दी रहे हैं। बादशाह एफम में शो 'नाम बादशाह' से रेडियो जॉकी के रूप में डेब्यू कर रहे हैं।

बादशाह ने अपने जीवन की कुछ ऐसी घटनाएं, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी? इसके बारे में पूछने पर बादशाह ने कहा, "ऐसी कोई घटना नहीं है, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मुझे जो कुछ भी चाहिए, उसे लेकर मैं बहुत ही दृढ़ और जिद्दी रहा हूं। मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं पढ़ाई करूं लेकिन मैं संगीत में करियर बनाना चाहता था। इसलिए मैंने दोनों चीजें की। मैं पढ़ाई भी की और अपनी इंजीनियरिंग पूरी की और बाद में म्यूजिक को लेकर अपने जुनून को पूरा किया।"

यह पूछने पर कि क्या रेडियो जॉकी का काम मुश्किल है? इस बारे में वह कहते हैं, "यह मेरी जिंदगी का नया चैप्टर है। मैं हमेशा कहता हूं कि मीडिया बिजनेस में आरजे की जॉब सबसे मुश्किल है। उस तरह की एनर्जी को अपनी आवाज में बनाए रखना ताकि आप अपने श्रोताओं को बांधे रख सको, बहुत मुश्किल है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन