1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने गानों से नाचने पर मजबूर कर देने वाले बादशाह आपको रुलाने के लिए हैं तैयार

अपने गानों से नाचने पर मजबूर कर देने वाले बादशाह आपको रुलाने के लिए हैं तैयार

 Published : Apr 30, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 03:59 pm IST

बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह है। वह आस्था के साथ इससे पहले भी गई गीतों में काम कर चुके हैं। 

बादशाह- India TV Hindi
बादशाह

मुंबई: 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'मर्सी' और 'प्रोपर पटोला' जैसे हिट पार्टी गानों को अपनी आवाज देने वाले लोकप्रिय रैपर बादशाह का कहना है कि उनका अगला गीत लोगों को भावुक कर रुला देगा। बादशाह ने एक ट्वीट के जरिए अपने इस गाने के बारे में जानकारी साझा की।

ट्वीट में बादशाह ने लिखा, "अगले माह मेरा नया गीत रिलीज होगा। इसमें आस्था गिल हैं और इसका निर्देशन गुरिक जी. मान ने किया है। हम नहीं जानते कि इस गीत को हम क्या कहते हैं, लेकिन यह इतना अच्छा है कि आप रो पड़ेंगे। सभी पर ईश्वर की कृपा रहे।"

बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह है। वह आस्था के साथ इससे पहले भी गई गीतों में काम कर चुके हैं। इसमें 'डीजे वाले बाबू', 'करेजा करेजा' और 'धुप चिक' गीत शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन