1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' की रिलीज को पूरे हुए 50 दिन, कायम है जबरदस्त कमाई का सिलसिला

'बाहुबली 2' की रिलीज को पूरे हुए 50 दिन, कायम है जबरदस्त कमाई का सिलसिला

 Published : Jun 16, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 02:41 pm IST

एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी पिछले दिनों रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन'ने अपनी अपार सफलता से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को इस फिल्म की रिलीज को 50 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन अब भी इसकी कमाई का आंकड़ा रुका नहीं है।

bahubali 2- India TV Hindi
bahubali 2 Image Source : PTI

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी पिछले दिनों रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' ने अपनी अपार सफलता से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को इस फिल्म की रिलीज को 50 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन अब भी इसकी कमाई का आंकड़ा रुका नहीं है। इसे देशभर में 1,000 से ज्यादा सिनेमाघरों में आज भी चलाया जा रहा है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि फिल्म देशभर में अपने 50 दिनों में 1,050 सिनेमाघरों में चल रही है।

फिल्म अपनी रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इसे लेकर न सिर्फ देश के दर्शकों में क्रेज है, बल्कि दुनियाभर में लोगों के बीच बाहुबली को लेकर दीवानगी देखने को मिली है। 'बाहुबली 2' ने विदेशो में 2,000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के कई क्षेत्रों में इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

यह फिल्म दो भाइयों के बीच सम्राज्य को लेकर हुई जंग पर आधारित है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णनन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। यह वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’का दूसरा भाग है। यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन