1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खाली समय में यह काम करते हैं 'बाहुबली'

खाली समय में यह काम करते हैं 'बाहुबली'

 Published : Apr 22, 2017 02:25 pm IST,  Updated : Apr 22, 2017 02:26 pm IST

बाहुबली' के लिए तलवारबाजी सीख चुके अभिनेता प्रभास तीरंदाजी के लिए भी कड़ी मेहनत कर चुके हैं और अब उन्हें इसमें खास रुचि हो गई है।

PRABHAS- India TV Hindi
PRABHAS Image Source : PTI

मुंबई: 'बाहुबली' के लिए तलवारबाजी सीख चुके अभिनेता प्रभास तीरंदाजी के लिए भी कड़ी मेहनत कर चुके हैं और अब उन्हें इसमें खास रुचि हो गई है। इसलिए अब वह तीरंदाजी देखना भी पसंद करने लगे हैं। एक बयान के अनुसार, प्रभास ने 'बाहुबली' के लिए काफी समय तक तीरंदाजी सीखी थी, क्योंकि यह इस श्रृंखला की दोनों फिल्मों के लिए जरूरी थी। लेकिन समय के साथ-साथ प्रभास की रुचि इस खेल के प्रति बढ़ती गई और अब वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ वक्त निकालकर तीरंदाजी करने भी लगे हैं और जब भी मौका मिलता है तीरंदाजी देखने से भी नहीं चूकते।

बयान में कहा गया है कि प्रभास यूट्यूब पर तीरंदाजी के मैच देखने के साथ-साथ लाइव टूर्नामेंट का लुत्फ उठाना भी नहीं भूलते।

'बाहुबली' श्रृंखला की दूसरी फिल्म 'बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूजन' 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक हैं एस एस राजामौली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन