1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WOW! 'बाहुबली 2' के साथ आएगा सलमान की 'ट्यूबलाइट' का टीजर

WOW! 'बाहुबली 2' के साथ आएगा सलमान की 'ट्यूबलाइट' का टीजर

 Published : Apr 19, 2017 05:41 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 05:41 pm IST

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर 'बाहुबली 2' फिल्म के साथ रिलीज हो सकता है।

s- India TV Hindi
s

मुंबई: 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' की रिलीज का इंतजार तो बाहुबली का हर फैन कर रहा है। फिल्म रिलीज में भी महज 9 दिन ही बचे हैं, लेकिन हमारे पास आपके लिए एक और बड़ी खबर है। खबर ये है कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर 'बाहुबली 2' फिल्म के साथ रिलीज हो सकता है।

जी हां, बॉलीवुड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक बाहुबली 2 के साथ सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर जारी हो सकता है।

आज ही सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में भी सलमान पोस्टर में अपनी पीठ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान के साथ चाइनीज अभिनेत्री झू झू भी दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान के भाई और अभिनेता सोहेल खान भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म भारत और चीन की लड़ाई पर केंद्रित होगी। यह फिल्म 23 जून को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगी।

बाहुबली 2 की बात की जाए तो यह साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। लोग इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेताब हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 28 अप्रैल को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन