1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला पोस्टर रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला पोस्टर रिलीज

 Published : Apr 19, 2017 05:13 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 05:13 pm IST

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया।

tubelight- India TV Hindi
tubelight Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में सलमान खान का चेहरा नहीं दिख रहा है, उनकी पीठ दिखाई पड़  रही है। पोस्टर में लिखा हुआ है, ‘’क्या तुम्हें यकीन है?’’

सोशल मीडिया पर सलमान खान और कबीर खान ने फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। सलमान ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ‘’क्या तुम्हें यकीन है? अगर तुम्हें यकीन है तो बैक इज बैक’’

सलमान खान कि यह फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान और कबीर खान की साथ में यह तीसरी फिल्म है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में चीनी अभिनेत्री झू झू भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी।

सलमान आजकल अली अब्बास जाफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन