1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चु्प्पी

अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चु्प्पी

 Published : Apr 19, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 03:17 pm IST

अभिनेता अक्षय कुमार को हाल में नेशनल फिल्म अवार्ड के लिए चुना गया है। अक्षय को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए दिया जाएगा।

raveena- India TV Hindi
raveena

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार को हाल में नेशनल फिल्म अवार्ड के लिए चुना गया है। अक्षय को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए दिया जाएगा। अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नेशनल अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर अक्षय के फैन्स तो खुश हो गए लेकिन कई लोगों ने अक्षय की जमकर आलोचना की। खिलाड़ी कुमार ट्विटर पर खूब ट्रॉल हुए। लोगों ने इस सम्मान के लिए अक्षय पर उंगली उठाई और कहा यह अवॉर्ड उन्हें वापस कर देना चाहिए।

इस पर जब अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड रवीना टंडन की राय ली गई, और उनसे पूछा गया कि क्या वह मानती हैं कि अक्षय को यह अवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए था, और आजकल अवॉर्ड अपनी गरिमा खो रहे हैं? इस पर रवीना ने कहा कि अवॉर्ड्स क्यों अपनी गरिमा खोएगा? हर साल अवार्ड दिए जाते हैं और हंगामा, कंट्रोवर्सी हर बार होती है। जिसे अवॉर्ड नहीं मिलता वो दुखी हो जाता है और जिसे अवॉर्ड मिल जाता है वो जश्न मनाता है।

यह पहली बार है जब 49 साल के अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। आपको बता दें, अक्षय को फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स में 'बेस्‍ट एक्‍टर' की श्रेणी में नामांकित तक नहीं किया गया था, जिसके बाद अक्षय के फैन्स ने सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध किया था।

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन