1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: रितेश देशमुख की फिल्म 'बैंक चोर' से बाबा सहगल की धमाकेदार वापसी

Video: रितेश देशमुख की फिल्म 'बैंक चोर' से बाबा सहगल की धमाकेदार वापसी

 Published : May 31, 2017 10:22 am IST,  Updated : May 31, 2017 10:22 am IST

रितेश देशमुख की फिल्म ‘बैंक चोर’ से बाबा सहगल बॉलीवुड में वापसी कर चुके हैं। जी हां, ‘बैंक चोर’ के नए गाने 'बे, बाबा और बैंक चौर' में बाबा सहगल ने धमाकेदार वापसी की है।

baba sehgal- India TV Hindi
baba sehgal

नई दिल्ली: अगर आप रैपर और सिंगर बाबा सहगल को मिस कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रितेश देशमुख की फिल्म ‘बैंक चोर’ से बाबा सहगल बॉलीवुड में वापसी कर चुके हैं। जी हां, ‘बैंक चोर’ के नए गाने 'बे, बाबा और बैंक चौर' में बाबा सहगल ने धमाकेदार वापसी की है।

गाने में न सिर्फ बाबा सहगल की आवाज है बल्कि बाबा सहगल गाने में परफॉर्म करते भी नजर आ रहे हैं। यह एक पॉप गाना है, जिसे बाबा सहगल ने खुद लिखा भी है।

बाबा सहगल गाने का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं, उन्होंने कहा, ‘’मैं बेहद खुश हूं कि मैंने इस फिल्म के लिए गाना गया। यह फिल्म मेरे दिल से जुड़ी है और मैं अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पा रहा हूं।‘’

गाने में बाबा सहगल के साथ रितेश देशमुख भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए गाना

बाबा सहगल 90 के दशक के मशहूर पॉप सिंगर थे। बाबा सहगल का गाना ‘आ जा मेरी गाड़ी में बैठ जा’ काफी लोकप्रिय हुआ था। बाबा सहगल के कई म्यूजिक एल्बम भी हिट हुए थे। ‘दिलरुबा’, ‘ठंडा-ठंडा पानी’, ‘मैं भी मडोना’ और ‘बाबा बचाओ’ जैसे कई हिट एल्बम निकाले थे। ‘हम हैं बेमिसाल’ में बाबा सहगल का गाया गाना ‘दम दम मस्त कलंदर’ काफी हिट हुआ था। साल 2009 में बाबा सहगल चाइल्ड फिल्म ‘माय फ्रेंड गणेशा 3’ में नजर आए थे। उसके बाद से बाबा लाइमलाइट से गायब हैं। इस फिल्म में बाबा सहगल को फिर से गाते देखकर उनके फैंस जरूर खुश होंगे।

आप भी गाना सुनकर बताइए कि आपको बाबा सहगल की ये वापसी कैसी लगी?

रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन