1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बेबी' के निर्देशक नीरज पांडेय ने बताया क्यों तापसी पन्नू हुईं सक्सेसफुल

'बेबी' के निर्देशक नीरज पांडेय ने बताया क्यों तापसी पन्नू हुईं सक्सेसफुल

 Published : Feb 28, 2020 12:17 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 12:18 pm IST

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' इसी शुक्रवार रिलीज हुई है, फिल्म में तापसी के काम की बहुत तारीफ हो रही है।

तापसी पन्नू- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source :

मुंबई: 'बदला', 'मिशन मंगल' और 'सांड की आंख', जैसी फिल्मों से सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिलहाल आगामी फिल्म 'थप्पड़' आज (शुक्रवार को) हो गई। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपना पहला प्रभाव नीरज पांडेय की फिल्म 'बेबी' में एक साहसी एजेंट के तौर पर अपने अभिनय से छोड़ा था। हालांकि आज अभिनेत्री नायिका-केंद्रित फिल्मों की लोकप्रिय चेहरों में एक बन गई हैं।

वहीं नीरज पांडेय भी तापसी की सफलता से खुश हैं। उनका कहना है कि अभिनेत्री की सफलता उनकी प्रतिभा और सही चयन का परिणाम है।

तापसी पन्नू
Image Source : YOGEN SHAHतापसी पन्नू

पांडेय ने आईएएनएस से कहा, "तापसी प्रतिभाशाली हैं। मेरा यह भी मानना है कि उनके चयन और पसंद ने भी उन्हें सफलता दिलाई है। 'बेबी' में उन्होंने जो भूमिका निभाई, खासकर एक्शन सीक्वेंस, जो हमें आज भी याद है, वह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उस फिल्म में उन्हें एक छोटा सा हिस्सा दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमने उनके प्रभाव को भी देखा। इसीलिए हमने 'नाम शबाना' भी बनाई। मुझे खुशी है कि तापसी अच्छा कर रही हैं। पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है।"

इनपुट- आईएनएस

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन