Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बच्चन पांडे: जैकलीन फर्नांडीज ने जैसलमेर में शुरू की अक्षय कुमार, कृति सेनन की फिल्म की शूटिंग

बच्चन पांडे: जैकलीन फर्नांडीज ने जैसलमेर में शुरू की अक्षय कुमार, कृति सेनन की फिल्म की शूटिंग

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 22, 2021 06:44 pm IST, Updated : Feb 22, 2021 06:44 pm IST

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अक्षय और जैकलीन दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

जैकलीन फर्नांडीज Jacqueline- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @ASLI_JACQUELINE जैकलीन फर्नांडीज

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सोमवार को अपने प्रशंसकों को बताया कि वो अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर फिल्म बच्चन पांडे के लिए शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सोमवार को अपने प्रशंसकों को रोमांचक समाचार दिया। जैकलीन फर्नांडीज, अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगी और एक्ट्रेस ने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अक्षय के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "आज मैं साजिद नाडियावाला की फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार संग शूटिंग के लिए उत्साहित हूं। क्या आप सिनेमाघरों में इस टीम से मिलने के लिए तैयार हैं। अगले साल?"

'वो लड़की है कहां?' से बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार प्रतीक गांधी, तापसी पन्नू के अपोजिट आएंगे नजर

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अक्षय और जैकलीन दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी क्लैपरबोर्ड की तस्वीर साझा की, जिस पर 'डे 1' लिखा था। फिल्म में कृति सनोन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिनेत्री ने सोमवार को शूटिंग शेड्यूल से अपने रैप की घोषणा की। 30 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ फिल्म की पहली तस्वीर पोस्ट की। सेनन ने कहा कि फिल्म "बच्चन पांडे" उनके करियर का सबसे यादगार शेड्यूल था।

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत बनना चाहती हैं मां, बच्चे के पिता को लेकर कही ये बात

बच्चन पांडे एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 26 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कलाकारों में अभिनेता अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement