नई दिल्ली: कबीर खान के निर्देशन में बनीं सलमान खान और करीना कपूर के अभिनय से सजीं फिल्म "बजरंगी भाईजान" ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल तो जरूर जीता लेकिन पहले दिन कुल 27.25 करोड़ का बिजनेस ही फिल्म अपने नाम कर पाई है। सलमान खान और कबीर खान अपनी फिल्म "एक था टाइगर" की पहले दिन की कमाई 33 करोड़ का अपना ही रिकार्ड नहीं तोड़ पाए है। हां यह सलमान की पिछली फिल्म किक से कुछ बेहतर जरूर है।
बाहुबली ने किया बड़ा नुकसान
बजरंगी भाईजान को बॉक्स ऑफिस पर मुंबई, दिल्ली और गुजरात में शानदार सफलता मिली है। फिल्म ने राजस्थान, यूपी बिहार में भी अच्छा बिजनेस किया है। लेकिन दक्षिण भारत के तीन बड़े शहरों में बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद में फिल्म का बिजनेस अपेक्षा के अनुरुप नहीं रहा है और यहां एसएस राजामौली की "बाहुबली" का दबदबा जारी है। दक्षिण भारत में बाहुबली का दबदबा इतना जबरदस्त है कि सलमान खान की "बजरंगी भाईजान" को सिनेमाघरों में स्क्रीन कम मिली है।
इसे भी पढ़े:-
पहली प्रतिक्रिया-बजरंगी भाईजान देखकर निकले लोग
इस बार की ईद फैंस को कैसा तोहफा देंगे भाईजान, जानिए
जरूर देखें "बजरंगी भाईजान" ये हैं 5 वजह
बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली का बवडंर क्या होगा 'बजरंगी भाईजान' का ?