1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान: रिकार्ड नहीं तोड़ पाए सलमान, पहले दिन कमाए 27 करोड़

बजरंगी भाईजान: रिकार्ड नहीं तोड़ पाए सलमान, पहले दिन कमाए 27 करोड़

 Written By: IANS
 Published : Jul 18, 2015 02:25 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 04:09 pm IST

नई दिल्ली: कबीर खान के निर्देशन में बनीं सलमान खान और करीना कपूर के अभिनय से सजीं फिल्‍म "बजरंगी भाईजान" ने बॉक्‍स ऑफिस पर दर्शकों का दिल तो जरूर जीता लेकिन पहले दिन कुल 27.25

raees

शाहरुख आगे सलमान पीछे : साल 2016 "रईस" बनाम "सुल्‍तान" का रोचक मुकाबला

पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की "हैप्‍पी न्‍यू ईयर" 44.97  करोड़ के साथ सलमान की "बजरंगी भाईजान" 27.25 करोड़ से काफी आगे हैं। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिससे शाहरुख के फैंस खुश होंगे और सलमान खान के समर्थक थोड़ा निराश। लेकिन यहां यह भी देखने वाली बात है कि जिस तरह से सलमान की बजरंगी भाईजान को दक्षिण भारत की बाहुबली से सीधी चुनौती मिली थी वैसा "हैप्‍पी न्‍यू ईयर" के साथ नहीं हुआ था। उसको बॉक्‍स ऑफिस पर खुला मैदान मिला था और टिकट के दाम भी काफी अधिक रखें गए थे।

भले ही सलमान खान और शाहरुख खान कमाई के आंकड़ों की तुलना और बॉलीवुड में नंबर वन की रेस से अपने आप को अलग रखने की बात करते हो ले‍किन अगले साल ईद पर रिलीज हो रही सलमान की सुल्‍तान और किंग खान की रईस के बीच कांटे की टक्‍कर होने की उम्‍मीद फिल्‍म विशेषज्ञ कर रहे हैं। लेकिन पहले दिन बॉक्‍स  कामयाब नहीं हो सकी है उससे इस बात का संभावना बनती दिख रही है कि अगली ईद पर शाहरुख खान की फिल्‍म रईस सलमान की सुल्‍तान पर भारी पड़ जाए ।

शाहरुख ने "बजरंगी भाईजान" की रिलीज के दिन अपनी फिल्‍म "रईस" का टीजर रिलीज कर इस टकराव के तेवर अभी से दिखा दिए है। शाहरुख खान का देश के साथ ही ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्‍त दबदबा रहता है और वे जिस तरह से अपनी फिल्‍म को रिलीज से पहले मार्केटिंग करते है वह अपने आप में बेजोड़ रहती है, जबकि सलमान ऐसा नहीं करते है और वे देश के अंदर तो बेहद लोकप्रिय है लेकिन ओवरसीज मार्केट में सलमान की फिल्‍मों को वह मार्केट नहीं मिलता जैसा कि किंग खान को । लेकिन यशराज बैनर के तले बन रही सुल्‍तान से सलमान ही नहीं उनके फैंस को भी बड़ी उम्‍मीद है।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म "रईस" का टीजर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन