नई दिल्ली: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 25 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ तो दूसरे दिन 27.60 करोड़ की कमाई की। महज 3 ही दिनों में फिल्म ने 73 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दिशा की उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर के साथ यह पहली फिल्म है। लेकिन क्या आप जानते हैं दिशा टाइगर से पहले किसी और को डेट कर रही थीं। जी हां, अफवाहों की माने तो टाइगर से पहले दिशा की जिंदगी में टीवी अभिनेता पार्थ समथान थे। दोनों 1 साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Related Stories
खबर है कि जिस वक्त दिशा पार्थ को डेट कर रही थीं उस वक्त वो सिर्फ मॉडल थीं, जबकि पार्थ टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे। इस कपल के ब्रेकअप की वजह विकास गुप्ता को बताया गया। दरअसल 2016 में पार्थ ने विकास पर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया जबकि कहा ये गया कि दोनों गे रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्थ बाइसेक्सुअल थे, यानी उनका इंट्रेस्ट लड़कियों में भी था और लड़कों में भी। जब दिशा को ये सारी बातें पता चलीं तो उन्होंने पार्थ से दूर हो जाना ही उचित समझा।
फिलहाल दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा जाता है, दोनों एकक दूसरे के साथ अक्सर मूवी, पार्टी और डिनर करते देखे जाते हैं।
यूपी के बरेली की रहने वाली दिशा पढ़ने में काफी अच्छी थीं और साइंटिस्ट बनना चाहती थीं। लखनऊ में पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। लखनऊ में कॉलेज के दौरान फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया और फिर उन्होंने मिस लखनऊ में हिस्सा लिया और जीत गईं। इसके बाद पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनर अप रहीं। 2013 में उन्होंने 'फेमिना मिस इंदौर' कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया, इसमें भी वे वे फर्स्ट रनर अप रहीं।
2015 में दिशा कैडबरी डेयरी मिल्क के एक ऐड में देखा गया जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह मोबाइल कंपनी के एड में भी दिखीं। उन्होंने अपना डेब्यू तेलुगू फिल्म लोफर से किया। बॉलीवुड में दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ नीरज पांडे की फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू किया।