Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने सलमान खान को 54वें जन्मदिन पर गिफ्ट की 'मैंने प्यार किया' की जैकेट, देखें तस्वीरें

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने सलमान खान को 54वें जन्मदिन पर गिफ्ट की 'मैंने प्यार किया' की जैकेट, देखें तस्वीरें

सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' को-स्टार भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने उन्हें 54वें जन्मदिन पर जैकेट गिफ्ट की है।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Dec 28, 2019 10:23 am IST, Updated : Dec 28, 2019 10:23 am IST
salman khan's 54th birthday gift- India TV Hindi
सलमान खान का 54वां जन्मदिन।

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया है। सलमान खान अपने जन्मदिन पर एक बार फिर मामा बन गए हैं। सलमान की बहन अर्पिता ने जन्मदिन पर उन्हें एक खास तोहफा दिया है। अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने बेटी का नाम आयत रखा है। आयत के अलावा सलमान खान को एक और खास गिफ्ट मिला है। यह गिफ्ट उन्हें मैंने प्यार किया को-स्टार भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने दिया है।

सलमान खान ने गुरुवार की रात को सोहेल खान के अपार्टमेंट पर शानदार पार्टी दी थी। जहां अभिमन्यु ने उन्हें यह खास तोहफा दिया। अभिमन्यु ने सलमान खान को 'मैंने प्यार किया' की जैकेट दी है। फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। 

अभिमन्यु ने सलमान खान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- आशा करता हूं आपको जैकेट पसंद आई हो। यह पहले इंसान थे जिन्होंने 2007 में मुझे एक्टर बनने की सलाह दी थी। 2018 में मर्द के रिलीज होने से पहले यह पहले शख्स थे जिन्हें मुझपर गर्व था। मैं अभी भी सबसे मजबूत और सबसे अधिक आत्मविश्वास महसूस करता हूं जब मैंने वास्तव में आपके शब्दों को अपने जीवन में अभ्यास करने के लिए रखा था। इतने सारे अलग-अलग तरीकों से एक तरह का। दैट हार्ट दैट लव। जन्मदिन की शुभकामनाएं सलमान खान।

सलमान खान अपने जन्मदिन पर फैन्स को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहने के लिए बालकनी में आए थे। सलमान खान को देखने के लिए उनके हजारो फैन्स गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खड़े हुए थे। सलमान खान ने वीडियो शेयर करके फैन्स को शुक्रिया कहा था।

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' से 'राधे' के क्लैश पर बोले सलमान खान- 'दोनों की फिल्म चलनी चाहिए'

नींद से जगते ही सलमान खान ने सबसे पहले देखी भांजी आयत की तस्वीर, बर्थडे पर जताई पिता बनने की इच्छा

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement