1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस भैरवी का बड़ा बयान-'पहले साथ में सोती हैं हीरोइन, बाद में कहती हैं उनका शोषण हुआ है'

एक्ट्रेस भैरवी का बड़ा बयान-'पहले साथ में सोती हैं हीरोइन, बाद में कहती हैं उनका शोषण हुआ है'

 Published : Oct 12, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 03:45 pm IST

काम पाने के लिए एक्ट्रेस पहले साथ में सोती हैं, फेमस होने के बाद कहती हैं कि उनका शोषण हुआ था।

bhairavi goswami- India TV Hindi
bhairavi goswami

नई दिल्ली: हेट स्टोरी की एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले कृति सेनन के फिगर पर पर कमेंट करने के बाद भैरवी ने एक बार फिर से बोल्ड स्टेटमेंट दिया है। भैरवी ने ट्विटर के जरिए शोषण की बात कहने वाले सितारों पर हमला बोला है। भैरवी ने ट्विटर पर लिखा है- ' काम पाने के लिए एक्ट्रेस पहले साथ में सोती हैं (इसे नकारा नहीं जा सकता) फिर फेमस हो जाती हैं और 10 साल बाद कहती हैं कि उनका शोषण हुआ था।'

 भैरवी के इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उनका साथ दिया लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें ही ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने क‍हा कि पीडिता के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए। इसका जवाब देते हुए भैरवी ने लिखा है कि वो किसी को दोष नहीं दे रही हैं बस ये कहना चाहती हैं कि शोषण के 10 साल बाद क्यों याद आता है कि वो शोषण का शिकार हुई थी।

भैरवी इससे पहले भी कृति सैनन को लेकर किये गये एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आई थी। कृति ने अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ के गाने ‘हवा-हवा’ पर डांस करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर डाला था। इसी वीडियो पर भैरवी ने कमेंट किया, और वो चर्चा में आ गईं।

भैरवी ने कहा था,' कृति सैनन एक पागल औरत की तरह बर्ताव कर रही हैं। कॉलेज स्टूडेंट भी इनसे बेहतर दिखते हैं।' भैरवी ने आगे यह भी कहा था कि इनके पास न बंपर है न हेडलाइट। इस कमेंट के बाद भैरवी की काफी आलोचना हुई थी।

बता दें कि भैरवी 'हेट स्‍टोरी' के अलावा 'भेजा फ्राई', 'माई फ्रेंड गणेशा-2' और' मिस्टर भट्टी की चुट्टी' जैसी फिल्‍मों में काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन