1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये अभिनेत्री हुईं सनी लियोनी की इस कदर दीवानी, नाम तक कर डाला चेंज

ये अभिनेत्री हुईं सनी लियोनी की इस कदर दीवानी, नाम तक कर डाला चेंज

 Published : Sep 18, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Sep 18, 2017 02:07 pm IST

अभिनेत्री सनी लियोनी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए जितनी कड़ी मेहनत की है उतनी ही परेशानियों का भी सामना किया है। लेकिन अब एक और अभिनेत्री हैं जो बिल्कुल सनी जैसी बनना चाहती हैं।

Sunny leone- India TV Hindi
Sunny leone

नई दिल्ली: माया नगरी कही जाने वाली मुंबई में हर दिन हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं। वहीं बॉलीवुड में पैर जमाना किसी के लिए भी आसान बात नहीं है। इसमें कई सालों तक लंबा इंतजार और कड़ी मेहनत करना पड़ती है। वहीं अभिनेत्री सनी लियोनी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए जितनी कड़ी मेहनत की है उतनी ही परेशानियों का भी सामना किया है। लेकिन इन सबके अलावा उनकी किस्मत ने उनका बहुत साथ दिया और आज वह इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। लेकिन अब एक और अभिनेत्री हैं जो बिल्कुल सनी जैसी बनना चाहती हैं।

दरअसल भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा पल्लवी सिंह, सनी लियोनी से इतनी प्रभावित हो गई हैं कि वह बिल्कुल उनके जैसी बनने के लिए उन्हें कॉपी करने लगी हैं। वह सनी के सिर्फ लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल को ही नहीं बल्कि उनके नाम की भी कॉपी करने लगी हैं। बता दें कि उन्होंने अपना नाम भी पल्लवी सिंह से बदलकर सनी सिंह रख लिया है। खबरों के मुताबिक, पल्लवी के दोस्त हमेशा उनसे कहते हैं कि उनका चेहरा बहुत सारा से मिलता जुलता है। यहां तक की उनका फिगर भी सनी जैसा ही है। (OMG! टूट गई जूही और सचिन की 8 साल की शादी, जल्द लेने जा रहे हैं तलाक)

कहा जा रहा है कि, कुछ लोग पल्लवी को सनी ही बुलाते हैं। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर सनी सिंह रख लिया है। खबरों के अनुसार पल्लवी ने पहली बार सनी को 2012 में टीवी पर देखा था। इसके बाद से ही उन्हें लगने लगा कि उनका चेहरा सनी से काफी मिलता है और तभी से वह उन्हें अपनी रोल मॉडल मानने लगीं। पल्लवी ने अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत 'लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा' से की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन