1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर अपनी बहन के साथ देखेंगी 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे'

भूमि पेडनेकर अपनी बहन के साथ देखेंगी 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे'

 Published : Sep 17, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 12:53 pm IST

 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन लीडरोल में हैं।

 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे', DOLLY KITTEY- India TV Hindi
 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' Image Source : INSTAGRAM BHUMI PEDNEKAR

मुंबई: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ अपनी नई फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' को देखने का प्लान बना रही हैं और इसे वह स्पेशल सिस्टर स्क्रीनिंग का नाम दे रही हैं। भूमि ने कहा, "फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' के इस हफ्ते रिलीज होने के बाद मैं और समीक्षा इसे साथ में देखने का प्लान बना रहे हैं। हमने पहली बार बुसान में साथ में यह फिल्म देखी थी और मेरे लिए वास्तव में फिल्म के सफर की शुरुआत मेरी बहन के साथ हुई है। हमने बुसान में काफी अच्छा बिताया। हम इस फिल्म को दोबारा से साथ में देखने का प्लान बना रहे हैं और यह हमारा स्पेशल सिस्टर स्क्रीनिंग होगा।"

फिल्म को अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है और इसमें अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। भूमि और कोंकणा ये दोनों अभिनेत्रियां फिल्म में आपस में दो बहनों का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है, लोगों को अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघर बंद हो गए और अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। 

(इनपुट- आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन