1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंटिमेट सीन्स की वजह से चित्रांगदा ने छोड़ी ये फिल्म, बिदिता को मौका

इंटिमेट सीन्स की वजह से चित्रांगदा ने छोड़ी ये फिल्म, बिदिता को मौका

 Published : Jul 25, 2017 01:59 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 01:59 pm IST

बिदिता बाग इन दिनों अपनी फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिदिता को नवाज के साथ इंटिमेट सीन्स देते हुए देखा जाएगा।

chitra- India TV Hindi
chitra

मुंबई: मॉडल से अभिनेत्री बनीं बिदिता बाग इन दिनों अपनी फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिदिता को नवाज के साथ इंटिमेट सीन्स देते हुए देखा जाएगा। बता दें कि फिल्म में पहले अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह इस भूमिका में नजर आने वाली थीं, लेकिन बाद में बिदिता ने यह किरदार निभाया। बिदिता का कहना है कि फिल्म में चित्रांगदा की जगह लेने पर उन्होंने कोई दबाव महसूस नहीं किया। अभिनेत्री इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं। इससे पहले इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य महिला किरदार में चित्रांगदा थीं, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए फिल्म छोड़ दी थी कि वह अंतरंग दृश्य करने में असहज महसूस कर रही हैं। इसके बाद बिदिता ने उनकी जगह ले ली।

बिदिता ने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं जानती हूं कि इस फिल्म जगत में चित्रांगदा एक बड़ी कलाकार हैं, लेकिन फिल्म में उनकी जगह लेते हुए किसी भी प्रकार का दबाव महसूस नहीं कर रही हूं।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी अभिनय कला को और निखार रही हूं और कई सालों से इस पर कार्य कर रही हूं। मैं फैशन और मॉडलिंग जगत का एक लोकप्रिय चेहरा हूं। मैंने इससे पहले बांग्ला फिल्मों में भी काम किया है।" (VIDEO: हुआ खुलासा, इस तरह 'मुबारकां' में बना अर्जुन का डबल रोल)

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा जतिन गोस्वामी, श्रद्धा दास, अनिल जॉर्ज, भगवान तिवारी, मुरली शर्मा और दिव्या दत्त जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रसिद्ध मीडियाकर्मी प्रीतीश नंदी के बेटे कुशन नंदी द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म को गालिब असद भोपाली ने लिखा है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन