1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी बाघ संरक्षण परियोजना के बने ब्रांड एंबेसडर

बिग बी बाघ संरक्षण परियोजना के बने ब्रांड एंबेसडर

 Written By: IANS
 Published : Aug 11, 2015 01:13 pm IST,  Updated : Aug 11, 2015 01:14 pm IST

मुंबईः महानायक अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी बाघ संरक्षण परियोजना का ब्रांड एंबेसडर बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उनके ब्रांड एंबेसडर बनने की जानकारी यहां सोमवार को वित्त एवं वन मंत्री

बिग बी बाघ संरक्षण...- India TV Hindi
बिग बी बाघ संरक्षण परियोजना के बने ब्रांड एंबेसडर

मुंबईः महानायक अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी बाघ संरक्षण परियोजना का ब्रांड एंबेसडर बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उनके ब्रांड एंबेसडर बनने की जानकारी यहां सोमवार को वित्त एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी।

अमिताभ ने राज्य सरकार को उसका प्रस्ताव और निमंत्रण स्वीकार करने के लिए एक औपचारिक पत्र भेजा।

अमिताभ ने मुनगंटीवार को लिखा, "आपके विस्तृत पत्र ने मुझे न केवल महाराष्ट्र राज्य में बाघ संरक्षण के बारे में बल्कि इस अभियान के अहम पहलुओं के महत्व के बारे में भी बहुत जागरूक किया है।"

उन्होंने लिखा, "मैं बाघ संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार की पहल के प्रति अपनी सेवाएं देने के लिए आपके प्रस्ताव को स्वीकार करने का इच्छुक हूं। इसे (पत्र) महाराष्ट्र सरकार के बाघ संरक्षण का प्रतिनिधित्व करने के लिए मेरी सहमति के रूप में लिया जा सकता है।"

मुनगंटीवार ने 29 जुलाई को अमिताभ और भारत रत्न प्राप्तकर्ता सचिन तेंदुलकर को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बाघ संरक्षण परियोजना का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए एक अनुरोध पत्र लिखा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन