मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का घर जितना ज्यादा विवादों से भरा रहता है उतना ही हर साल यह अपने प्रतिभागियों के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है। अब तक के इसके सभी 11 सीजन में हम देखते आए हैं कि जब भी इसमें नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल होती है। इसी लिस्ट में अब आकाश ददलानी का नाम भी जुड़ चुका है। 'बिग बॉस 11' में अपनी रैपिंग से लोकप्रिय हुए आकाश ददलानी अब अपनी पहली म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने जा रहे हैं।
Related Stories
बता दें कि आकाश की इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'बैंग बैंग' रखा गया है। उनका कहना है कि यह उनकी कहानी है, जो संघर्ष करते हैं और विजेता बनकर उभरते हैं। 'ए-कैश' के रूप में पहचाने जाने वाले आकाश ने गुरुवार को कहा, "'बैंग बैंग' मजेदार गीत है। यह ऐसा गीत है, जिस पर हर कोई भी थिरक सकता है और यह गीत मेरी कहानी और उन सभी की कहानी सुनाता है, जो संघर्ष करते हैं और एक विजेता बनकर उभरते हैं।"
रैपर, मिस्ता बाज और प्रियान के साथ अपनी नई परियोजना को लेकर उत्साहित हैं। इसका वीडियो कॉलेज स्टूडेंट और स्टंट बाइकर्स के साथ शूट किया गया। इसका पोस्टर गुरुवार को रिलीज किया जा चुका है।